Punjab News: होशियारपुर में गैंगस्टर के घर छापामारी करने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 05:35 PM IST

पंजाब के होशियारपुर में गैंगस्टर के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधी ने फायरिंग कर दी। यह गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार होने में भी सफल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब में गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग
  • गैंगस्टर के घर छापेमारी करने गई थी पुलिस टीम
  • एक कांस्टेबल को लगी गोली

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले में अपराध जांच एजेंसी (CIA) की टीम एक गैंगस्टर के घर छापा मारने पहुंची। इसी दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। पंजाब पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में गैंगस्टर के आवास पर छापा मारा। यहां पर गैंगस्टर ने भारी संख्या में अवैध हथियार रखे थे।

Firing on police

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग (सांकेतिक फोटो)

पुलिस टीम पर आरोपी ने की फायरिंग

End of Feed