मां-बाप पर एक्शन से भड़का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पंजाब पुलिस को दी बड़ी धमकी; कही ये बातें

द गोल्डी बराड़ ने सीधी धमकी पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार को दी है। एक वॉयस नोट जारी करके गोल्डी बराड़ ने कहा है कि पंजाब पुलिस ने मेरे निर्दोष माता-पिता को गिरफ्तार करके नाजायज काम किया है। अगर हम नाजायज करने पर आ गए तो हमें सब पता है, किसके बच्चे विदेश में कहां रहते हैं, किसके रिश्तेदार कहां रहते हैं।

पंजाब में गैंगस्टर्स के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वो सीधे पुलिस और सरकार को धमकी दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का एक वॉइस नोट सामने आया है, जिसमें उसने यह धमकी दी है। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद गोल्डी बराड़ ने सीधी धमकी पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार को दी है। एक वॉयस नोट जारी करके गोल्डी बराड़ ने कहा है कि पंजाब पुलिस ने मेरे निर्दोष माता-पिता को गिरफ्तार करके नाजायज काम किया है। अगर हम नाजायज करने पर आ गए तो हमें सब पता है, किसके बच्चे विदेश में कहां रहते हैं, किसके रिश्तेदार कहां रहते हैं। आपकी पहुंच तो पंजाब तक है, हमारी पहुंच पूरी दुनिया में है। गोल्डी बराड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तो आती जाती रहती हैं। हम नाजायज करने पर आ जाएं तो रोज एक बंदा मार सकते हैं। पुलिस को मेरे परिवार को परेशान नहीं करना चाहिए था।

मां-बाप पर एक्शन से भड़का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पंजाब पुलिस को दी बड़ी धमकी; कही ये बातें

क्यो गिरफ्तार किए गए गोल्डी के मां-बाप

दरअसल हाल ही में पंजाब पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब से गोल्डी बराड़ के माता-पिता को रंगदारी मांगने के एक मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला दिसंबर 2024 का है। सतनाम सिंह नाम के एक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे विदेशी नंबर से कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। इसी शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच चल रही थी और पुलिस को जांच में कुछ ऐसे इनपुट मिले थे, जिसके बाद गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से गोल्डी बराड़ ने यह धमकी पंजाब पुलिस को दी है।

End of Feed