गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के शीतकालीन कपाट बंद होने की तारीख घोषित; मुखबा गांव में रहेंगे दर्शन जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के शीतकालीन कपाट बंद होने की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। गंगोत्री धाम 22 अक्टूबर और यमुनोत्री धाम 23 अक्टूबर को बंद होंगे।

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व के दिन अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। शीतकालीन अवधि में श्रद्धालु मुखबा गांव से मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। इस साल चारधाम यात्रा के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा भी 30 अप्रैल से शुरू हुई थी।

Gangotri & Yamunotri Temples to Close for Winter (Symbolic Photo: Canva)

गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर शीतकाल के लिए रहेंगे बंद (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

यात्रा का शेड्यूल इस प्रकार रहा जहां 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री, 2 मई को केदारनाथ, 4 मई को बदरीनाथ और 25 मई को हेमकुंड साहिब यात्रा की शुरुआत हुई। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। यह न केवल चारों धामों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए आर्थिक आधार है, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को भी आर्थिक लाभ प्रदान करती है।

End of Feed