Noida News: आज से शुरू होगी गंगाजल की सप्लाई, 23 दिन बाद दूर होगी पानी की किल्लत

Noida Ganga Water Supply News: नोएडा में 23 दिनों बाद आज यानी सोमवार 16 नवंबर से गंगाजल की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। यहां रोजाना 270 एमएलडी पानी मिलने से सेक्टरों और गांवों को राहत मिलेगी।

Noida Ganga Water Supply News: नोएडा में पिछले लगभग 23 दिनों से चल रही पानी की किल्लत अब खत्म होने वाली है। आज यानी सोमवार 16 नवंबर से शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। यह नोएडा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हरिद्वार से गंग नहर में पानी छोड़े जाने के बाद अब इसकी सप्लाई गाजियाबाद के प्लांट के रास्ते नोएडा तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गंगाजल मिलने से शहर को रोजाना लगभग 270 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा। इससे सेक्टरों और गांवों में पानी की कमी के साथ कम प्रेशर की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Water crisis in delhi

नोएडा में आज से शुरू होगी गंगा जल की आपूर्ति

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने के बाद सबसे पहले इसे पहले अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) में स्टोर किया जाएगा। इसके बाद पानी की नियमित सप्लाई आपके घरों तक पहुंचाई जाएगी। यानी नहर में पानी पहुंचने के साथ ही घरों में आपूर्ति सामान्य नहीं होगी। इसके लिए कुछ समय जरूर लग सकता है।

End of Feed