खुलने ही वाला है गंगा एक्सप्रेसवे, जानें अब कितने दिन बचे

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार है। इस एक्सप्रेसवे का काम लगभग 95 फीसद तक पूरा हो चुका है और उद्घाटन अगले चार हफ्तों में संभावित है। मेरठ से प्रयागराज की यात्रा 12 घंटे से घटकर 6–8 घंटे रह जाएगी।

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला UP का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार हो गया है। अब हर किसी को इसके उद्घाटन का इंतजार है, ताकि इस पर रफ्तार का लुत्फ लिया जा सके। एक्सप्रेसवे पर FASTag टोल ट्रायल हो चुका है और अब इसके आम जनता के लिए खुलने की तारीख भी नजदीक आती जा रही है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने बनाया है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि फरवरी 2026 के अंत तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए।

Ganga Expressway Opening Date.

गंगा एक्सप्रेसवे का काम 95 फीसद तक हुआ पूरा

गंगा एक्सप्रेसवे का ताजा अपडेट

मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा यह 6 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कुल 594 किमी लंबा है। UPEIDA के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे का 95 फीसद तक काम पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में अभी लगभग 4 हफ्ते का समय बचा है और इसके तहत बनाए जा रहे सभी 1498 स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है।

End of Feed