पहली ही बारिश में खुली विकास की पोल, उद्घाटन के दो महीने बाद धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का लिंक रोड

Ganga Expressway Link Road Damaged: उन्नाव के सोनिक क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली संपर्क सड़क पहली ही बारिश में धंस गई। करीब सात मीटर लंबा हिस्सा डामर और मिट्टी बहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया है।

Ganga Expressway Link Road Damaged: उन्नाव जिले के सोनिक क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली संपर्क सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। करीब सात मीटर लंबा हिस्सा धंसने और डामर के साथ नीचे की मिट्टी बह जाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बशीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली इस सड़क के किनारे मिट्टी रोकने के लिए मानकों के अनुरूप पर्याप्त सुरक्षा कार्य नहीं किया गया था।

Ganga Expressway Link Road Damaged

सड़क धंसने के बाद मरम्मत में जुटी एजेंसी (फोटो: X/@CJP_for_India)

लोगों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Ganga Expressway Launch 2026) ने 29 अप्रैल 2026 को हरदोई जिले से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही सड़क धंसने और मिट्टी बहने जैसी आशंकाएं जताई गई थीं, लेकिन पर्याप्त सुधार नहीं किए गए। शुक्रवार शाम जब क्षतिग्रस्त सड़क का मीडियाकर्मी कवरेज और फोटो लेने पहुंचे तो मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के लोगों ने उन्हें फोटो खींचने से रोकने का प्रयास किया।

End of Feed