UP के सबसे लंबे Ganga Expressway का ट्रायल पूरा, जानें ओपनिंग में किस बात की है देरी

Ganga Expressway: पश्चिमी यूपी के मेरठ से पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे ट्रायल रन में सफल रहा है। टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम बिना किसी तकनीकी दिक्कत के काम करता पाया गया। सभी निर्माण और फिनिशिंग कार्य पूरे हो चुके हैं। अब गंगा एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोलने से पहले सिर्फ सरकारी मंजूरी का इंतजार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किमी है
  • एक्सप्रेसवे खुलने से यात्रा समय घटेगा और ईंधन खर्च में होगी बचत
  • ट्रायल सफल, फास्टैग सिस्टम ठीक, अब सिर्फ सरकारी मंजूरी का इंतजार

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा 'गंगा एक्सप्रेसवे' पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ से पूर्वी यूपी में प्रयागराज तक बन रहा यह 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ाएगा। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से मेरठ और प्रयाराज के बीच सफर में न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ईंधन की भी अच्छी खासी बचत होगी। बड़ी बात ये है कि गंगा एक्सप्रेसवे बनकर लगभग पूरा हो चुका है और इस पर ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। चलिए जानते हैं गंगा एक्सप्रेसवे की खूबियां और आखिर यह कब आम जनता के लिए खुलेगा।

Ganga Expressway UPEIDA New

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट है। मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे ट्रैफिक के लिए लगभग तैयार है। अब इसके जल्द उद्घाटन की उम्मीदें भी तेज हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार ट्रायल के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के टोल बूथों की जांच की गई और फास्टैग लगे वाहन बिना किसी तकनीकी समस्या के टोल प्लाजा से गुजरे।

End of Feed