Ganga Expressway: उद्घाटन में बचे सिर्फ दो दिन, ये खूबियां आपको खूब पसंद आएंगी

Ganga Expressway उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा 594 किमी हाईवे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे आपकी यात्रा, व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाएगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली के पास मेरठ से पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे। कई जिलों को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे। इस एक्सप्रेसवे का नाम गंगा एक्सप्रेसवे रखा गया है। बुधवार 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करके यूपी की जनता को एक बड़ा तोहफा देंगे। यह तोहफा तेज, सुरक्षित और आरामदेह सफर का होगा। यह तोहफा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सुपरफास्ट तरीके से जोड़ने का होगा। साथ ही यह तोहफा उन जिलों के लिए आर्थिक विकास का भी होगा, जहां से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ दूरियों को कम करने वाला प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह आधुनिक सुविधाओं और मजबूत सुरक्षा इंतजामों के साथ सफर की पूरी तस्वीर बदलने जा रहा है।

Ganga Expressway new image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

गंगा एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर की एक बड़ी तस्वीर पेश करता है। उद्घाटन के बाद करीब 594 किलोमीटर लंबा ये हाई-स्पीड कॉरिडोर पश्चिम से पूर्व तक कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा। चौड़ी लेन, बेहतरीन रोड क्वालिटी और आधुनिक डिजाइन इसे लंबी दूरी के सफर के लिए सुगम और सुरक्षित बनाते हैं।

End of Feed