मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक जाएगा Ganga Expressway, आज योगी कैबिनेट लगा सकती है मुहर

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यानाथ कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में मेरठ-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे लिंक को मंजूरी मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 150 किमी और बढ़ जाएगी।

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे Ganga Expressway पर गाड़ियां फर्राटा मार रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से पश्चिमी यूपी में मेरठ को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे को लेकर एक और अच्छी खबर आज आ सकती है। आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानथ सरकार इस पर बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार देने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

Ganga expressway UPEIDA

हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे! आज योगी कैबिनेट में लग सकती है मुहर

ज्ञात हो की मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है। एक्सप्रेसवे के विस्तार की घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को इसके उद्घाटन के दौरान की थी।

End of Feed