कामरूप से असम तक, आखिर कैसे पड़ा भारत के इस उत्तर-पूर्वी राज्य का नाम?

भारत की सेवन सिस्टर्स में शामिल असम में असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजों की घोषणा होगी। हजारों वर्षों पुराना इतिहास और विविध जातियों-जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत असम को विशेष पहचान देती है, ऐसे में इसके प्राचीन नाम और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जानना बेहद रोचक बन जाता है।

How Assam got its Name: भारत की सेवन सिस्टर्स में से एक असम में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2026) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2026) के लिए 9 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती और रिजल्ट की घोषणा 4 मई की जाएगी। असम भारत के पूर्वी छोर पर स्थित एक महत्वपूर्ण और बेहद खूबसूरत राज्य है, जो अपनी मनोहारी और शांत प्राकृतिक छटा के लिए जाना जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, सुंदर पहाड़ियां और जीवनदायिनी नदियों की लंबी श्रृंखला देखने को मिलती है, जिनमें प्रमुख हैं ब्रह्मपुत्र और बराक। प्राचीन समय से ही यह क्षेत्र अनेक जातियों, जनजातियों और सांस्कृतिक समुदायों का बसेरा रहा है। विभिन्न नस्लों और परंपराओं के मेल-मिलाप ने यहां एक जीवंत और समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को जन्म दिया है, जो असम को विशिष्ट और गौरवशाली बनाती है। अब बात असम की हो तो ध्यान इसके नाम पर भी जाता है। बता दें कि, असम का इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है। तो ऐसे में आइए जानें असम का पुराना नाम क्या था?

How Assam got its name

कैसे पड़ा असम का नाम?

प्रागज्योतिषपुर के नाम का अर्थ

असम सरकार की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “असम” नाम की उत्पत्ति को लेकर विद्वानों के बीच अलग-अलग मत प्रचलित हैं। प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में इस क्षेत्र को मुख्य रूप से प्रागज्योतिष और कामरूप के नाम से जाना जाता था। इसकी ऐतिहासिक प्राचीनता का प्रमाण इस बात से मिलता है कि इसका उल्लेख महान महाकाव्यों महाभारत और रामायण के साथ-साथ विभिन्न पुराणों में भी मिलता है। “प्रज्योतिष” या “प्रागज्योतिषपुर” नाम की व्याख्या करते हुए विद्वानों ने बताया है कि ‘प्राग’ का अर्थ ‘पूर्व’ तथा ‘ज्योतिष’ का अर्थ ‘तारा’, ‘प्रकाश’ या ‘खगोलीय ज्ञान’ से जुड़ा है। इस आधार पर “प्रागज्योतिषपुर” का आशय “पूर्वी ज्योतिष का शहर” माना जाता है।

End of Feed