सत्य निकेतन हादसे में चौथी गिरफ्तारी, नया खुलासा-शुभम और सुधांशु हर महीने महेश को देते थे 1 लाख रुपये

दिल्ली सरकार और MCD ने पूरी दिल्ली में बिना इजाजत 5वीं मंजिल बनाने वाली इमारतों और नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे पीजी को सील करने का अभियान शुरू किया है।

Satya Niketan building collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में चौथी गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस रिमांड के दौरान महेश गुप्ता ने बिल्डिंग को अगस्त 2025 से दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था। सुधांशु को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुभम त्यागी अभी फरार है। शुभम त्यागी और सुधांशु लीज पर लेकर ‘Hostel Daze’ नाम से PG के तौर पर चला रहे थे। महेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि PG संचालक सुधांशु और शुभम हर महीने महेश को 1,05,000 रुपए देते थे।

satya niketan building

पीजी हादसे में एक और गिरफ्तारी

प्रशासनिक कार्रवाई और गिरफ्तारियां

हादसे के बाद दिल्ली सरकार, पुलिस और हाईकोर्ट सख्त रुख अपना रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने पीजी का संचालन और मालिकाना हक रखने वाले परिवार—हरिराम गुप्ता (81), उनकी पत्नी उर्मिला (75) और बेटे महेश (52) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एमसीडी (MCD) के साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

End of Feed