दार्जिलिंग बारबेक्यू हादसा : नवविवाहिता के झुलसने के मामले में होमस्टे मालिक समेत 4 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित सिटोंग में बारबेक्यू के दौरान भड़की आग में नवविवाहिता बुरी तरह झुलस गई। मामले में होम स्टे मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोलकाता : दार्जिलिंग जिले के सिटोंग में बारबेक्यू के दौरान नवविवाहिता के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिटोंग होमस्टे के मालिक नेहाल अज़रान, पार्टनर पवन कुमार अग्रवाल और दो कर्मचारी दिपेन लामा तथा नासिर उद्दीन शामिल हैं।

Darjeeling Sitong Homestay Fire

दार्जिलिंग बारबेक्यू हादसा

मामला 13 सितंबर का है, जब उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले नवविवाहित दंपति हनीमून मनाने दार्जिलिंग ज़िले के सिटोंग पहुंचे थे। ऑनलाइन बुक किए गए होमस्टे में शाम के समय बारबेक्यू के दौरान अचानक आग भड़क गई और नवविवाहिता निकिता साहा इसकी चपेट में आ गईं। घटना में उन्हें गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्टों के मुताबिक उनके शरीर का करीब 60 फीसदी हिस्सा झुलसा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

End of Feed