उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून में ली अंतिम सांस

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का आज देहरादून में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे मनीष खंडूरी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

BC Khanduri Passes Away: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का आज यानी मंगलवार 19 मई को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी पिछले काफी समय से बीमार थे और राजधानी देहरादून के अस्पताल में भर्ती थे। उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया है।

BC Khandury passes away

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून में निधन

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूरी ने आज न्यूज एजेंसी ANI से फोन पर बात करते हुए बताया कि उनके पिता (Bhuwan Chandra Khanduri) का इलाज देहरादून के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि उनके पिता का आज सुबह निधन हो गया।

End of Feed