सरकार रिपीट के लिए ब्लास्ट का किसने दिया था सुझाव, पंजाब की पूर्व CM का सनसनीखेज दावा

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्टल के बयान से पंजाब की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। भट्ठल ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि जब वे राज्य की सीएम थी तब अधिकारियों ने उन्हें सरकार रिपीट करने के लिए ब्लास्ट कराने का प्रपोजल दिया था।

चंडीगढ़ : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। भट्‌ठल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें सत्ता में वापसी के लिए कुछ अधिकारियों ने ब्लास्ट कराने का सुझाव दिया था। भट्ठल ने यह बयान एक पॉडकास्ट में दिया था। भट्‌ठल ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि चुनाव से पहले बाजार और ट्रेनों में धमाके कर दहशत फैलाकर और लोगों को डराकर वोट हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया और साफ कहा था कि वो लाशों पर राजनीति नहीं करेंगी।

राजिंदर कौर भट्टल

राजिंदर कौर भट्टल

राजिंदर कौर भट्टल के बयान पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उल्टा केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज तक हमें यह नहीं पता लगा कि पुलवामा अटैक क्यों हुआ था? इतना आरडीएक्स कहां से आया था ? उस वक्त के तत्कालीन गवर्नर इस दुनिया से चले गए, उन्होंने कई सवाल उठाए थे। इस मामले की आज तक कोई जांच नहीं हुई राजेंद्र कौर भट्ठल ने जो बयान दिया है कि उनका कोई सलाह दी गई थी, लेकिन किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं होने दिया गया

End of Feed