MP कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने दिया इस्तीफा; जीतू पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी जमीन की दलाली करते हैं और राहुल गांधी धृतराष्ट्र बनकर सब देख रहे हैं।

भोपाल : कांग्रेस को झटकों पर झटका लगता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवाद ने अब कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने करीब 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफे के बाद यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाए, उसे साबित नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विचार करना चाहिए।

इस्तीफे के बाद राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली अनुचित है। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पार्टी पदाधिकारी सारे फैसले एकतरफा ले रहे हैं। यादव ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मीडिया डिबेट से बहिष्कार करने को कहा है, तो हम अपनी बात रखें कैसे। हम देश सेवा के लिए राजनीति करते हैं, हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं।

End of Feed