पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी; पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर पार्टी से निष्काषित

पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पटियाला रैली में हुई नारेबाजी के बाद आदेश जारी हुए। इधर, संगरूर में राजा वंडिंग और चन्नी के समर्थक आमने-सामने आ गए।

पंजाब कांग्रेस में भीतरघात और अनुशासनहीनता के खिलाफ पार्टी आलाकमान ने सख्त रुख अपना लिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उनके निष्कासन के लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को पटियाला के बाद अब संगरूर में कांग्रेस कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिला। अब पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल सीधे कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए। इस बार भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हालात ऐसे बने कि दोनों गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और हाथापाई की नौबत आ गई। भूपेश बघेल और राजा वडिंग के खिलाफ नारेबाजी हूटिंग से मामला और गरमा गया है।

Former MLA madan lal jalalpur expelled from congress

पंजाब कांग्रेस से निष्काषित किए गए विधायक पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर

क्या है पूरा मामला?

मदनलाल जलालपुर पर पार्टी अनुशासन तोड़ने के गंभीर आरोप लगे थे। इससे पहले, 6 जुलाई को उन्हें पार्टी की ओर से 'कारण बताओ नोटिस' (Show Cause Notice) जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार, नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें मौखिक रूप से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन आज हुई एक घटना के बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर लिखित आदेश जारी कर दिए।

End of Feed
Latest News

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'पुष्पा' स्टाइल में गांजा तस्करी का खेल; पिकअप के हाइड्रोलिक चैंबर में छिपा रखे थे 56 पैकेट, वाराणसी पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! चन्नी के समर्थन में नारेबाजी पड़ी भारी; पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर पार्टी से निष्काषित