अल्मोड़ा में जंगल की आग बुझाने के दौरान हादसा, चार लोगों की झुलसकर मौत; चार की हालत गंभीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जंगल में आग बुझाने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह से झुलस गए हैं।

Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग बुझाने की कोशिश जारी है। आग बुझाने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है और चार लोग बुरी तरह से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, बिनसर सेंचुरी के अंदर जंगल मे आग बुझाने गए चार लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

ALMORA VISUALS

आग में झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में वन विभाग का वाहन भी जल गया। गंभीर रूप से झुलसे चार घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक आग की चपेट में आये एक व्यक्ति 80 प्रतिशत जल चुका है, जबकि अन्य तीन लोग 45 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। मृतकों में फॉरेस्ट गार्ड, पीआरडी जवान व दो फायर वाचर शामिल हैं।

End of Feed