यहां हिंडन में उफान, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के डूब क्षेत्रों पर मंडराया खतरा!

गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में बहने वाली हिंडन नदी में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश की वजह से सहारनपुर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट है, जिससे हिंडन में बाढ़ आ सकती है और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच से हिंडन नदी गुजरती है। वैसे तो यहां पर हिंडन नदी का बहाव व पानी ऐसा है कि यह नदी लगती ही नहीं। अक्सर लोग इसके काले पानी को देखकर नदी को नाला समझ बैठते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में कभी-कभार जब इसमें पानी आता है तब पता चलता है कि यह नदी है। बुधवार देर शाम से गुरुवार तक गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी में बाढ़ आ सकती है।

Hindon-River

हिंडन में बाढ़ का खतरा

दरअसल पहाड़ों में बारिश के चलते सहारनपुर में हिंडन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हिंडन में जलस्तर बढ़ने की वजह से यहां बिहारीगढ़ड-बेहट मार्ग बंद हो गया है। नदी में उफान के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है।

End of Feed