Barabanki News: सरयू में नहाते समय पांच युवक डूबे, गांव में पसरा मातम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 08:57 PM IST

यूपी के बाराबंकी में सरयू में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। दो के शव मिले हैं। बाकी तीन की तलाश जारी है।

Barabanki News: बाराबंकी जिले में टिकैतनगर थानाक्षेत्र के चिर्रा गांव में शनिवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय पांच युवक डूब गए, जिनमें दो बच्चों के शव मिले हैं और तीन लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया कि 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के चार बालक और एक युवक सरयू में नहाने के लिए गए थे एवं नहाते समय पांचों डूब गए।

youth drowned

सांकेतिक फोटो।

नहाते समय हुआ हादसा

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर सरयू नदी में चिर्रा गांव के नूर आलम (26), अहमद रजा (15), हमजा (12), शाफे अहमद (12) और अमान (10) नहाने गए थे।

End of Feed