Navi Mumbai News: नवी मुंबई में पांच मंजिला इमारत की गैलरी का गिरा स्लैब, बिल्डिंग से 70 लोगों को निकाला गया

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में शनिवार देर रात पांच मंजिला इमारत की गैलरी का स्लैब गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग से 70 लोगों को निकाला गया।

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपरखैरन में स्थित पांच मंजिला इमारत की गैलरी का स्लैब गिरने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने मलबे को हटाया और बिल्डिंग से 70 लोगों को निकाला गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात हुई थी।

Navi Mumbai News.

नवी मुंबई में पांच मंजिला इमारत की गैलरी का गिरा स्लैब (प्रतीकात्मक तस्वीर)

70 लोगों को बाहर निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई टीम पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है। मलबा हटाने के कार्य के साथ 70 लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि 2 परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है। वहीं अन्य लोगों को वैकल्पिक आवास मुहैया कराया गया है। गनीमत ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

End of Feed