Meerut Soap Factory Blast: ब्लास्ट से दहला इलाका, भोजपुर के 5 लोगों की मौत

मेरठ साबुन फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के भोजपुर के 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

मेरठ: जिले में साबुन फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में बिहार के भोजपुर के एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। जिले के कोयल गांव निवासी पांच लोग इस कंपनी में काम करते थे। मृतकों की पहचान प्रयाग साह, सुनील ठाकुर, रूपन साह, अयोध्या राम और चंदन कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में जब मृतकों के शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव दहाड़ कर रोने लगा।

Meerut Soap Factory Blast

मेरठ फैक्ट्री ब्लास्ट में भोजपुर के 5 लोगों की मौत

दरअसल, गांव के ही रूपन के दामाद की मेरठ में फैक्ट्री है। वहीं सभी लोगों को काम के वास्ते मेरठ ले गए थे। सभी को आराम का काम और अच्छी सैलरी का ऑफर दिया गया था, उसके बाद विस्फोट में रूपन और उसके नाती चंदन की भी मौत हुई है। सुनने में आ रहा है कि सभी दिवाली और छठ पर्व पर गांव आने वाले थे, लेकिन उसके पहले मौत की खबर आई।

End of Feed