पहाड़ों पर हादसे : चंबा और डोडा में खाई में गिरी कारें, पांच लोगों की मौत; 6 गंभीर घायल

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के डोडा व चंबा जिलों में कारों के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत और आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। पहाड़ों पर लगातार हो रहे हादसों के कारण प्रशासन ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

चंबा/डोडा : पहाड़ों पर लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा और जम्मू-कश्मीर के डोडा में कारें खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत और आठ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चंबा में सारनी पुल के पास एक कार के खाई में गिरकर पत्थरों से टकराने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय खबरों के अनुसार, यह हादसा दोपहर उरई-समरा-रुणहकोठी मार्ग पर उस समय हुआ, जब मारुति ऑल्टो कार में सवार लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Chamba Himachal Car Accident

चंबा में खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत (फोटो-ट्विटर)

इसके अनुसार, मृतकों में शामिल दो महिलाएं उराई गांव की रहने वाली थीं जबकि वाहन चालक की पहचान रुणहकोठी निवासी अंकु के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना भरमौर थाने को दे दी गई है और घटनास्थल के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

End of Feed