अयोध्या: राम मंदिर से भगवान रामलला की मूर्ति की पहली क्लियर पिक्चर शुक्रवार को सामने आई है। गर्भगृह में स्थापना से पहले मूर्ति की यह पहली झलक है। अभी तक मूर्ति ढकी हुई थी, लेकिन 19 जनवरी शुक्रवार को स्पष्ट तस्वीर देखने को मिल रही है।
रामलला की पहली तस्वीर
सीएम योगी ने किए दर्शन
अयोध्या मंदिर से प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली क्लियर तस्वीर सामने आई है। गुरुवार को राम मन्दिर में दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश कराया गया था और दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ था। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए। वहीं, शुक्रवार को मंदिर की क्लियर पिक्चर सामने आने लोगों में हर्ष है। स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने रामलला की नई मूर्ति के दर्शन किए हैं।
