HMPV Virus: अहमदाबाद से हाल ही में एक डराने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बच्चे में HMPV वायरस पाया गया। बच्चे की उम्र दो महीने है, जिसकी रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार HMPV वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकती है।
सांकेतिक फोटो
2 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव
अहमदाबाद में एक 2 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी लैब में बच्चों की एचएमवीपी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास एक गांव का रहने वाला है। मामला अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल के बच्च का HMVP रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद राज्य में हड़कंभ किया है ।
अहमदाबाद में HMVP का पहला मामला
गांधीनगर के मोडासा जिले के निवासी इस 2 महीने के बच्चे को सर्दी खांसी और बुखार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसका सेंपल लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया था और यह रिपोर्ट आने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में एचएमवीपी वायरस का यह पहला मामला सामने आया है इससे पहले बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में इस तरह का वायरस देखने को मिला था
फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर
फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने पर बच्चे को अहमदाबाद ले जाया गया। कोविड का कहर झेल चुकी जनता अब चीन के इस नए वायरस की एंट्री से बहुत ही ज्यादा दहशत में है। वही ऋषिकेश स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस मामले को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।
एचएमवीपी एक नया चाइनीस वायरस
यह कहा है पटेल का कहना है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही पूरी तरह से तमाम गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर हर वह जरूरी चीज की जाएगी। यहां आपको बता दें कि एचएमवीपी एक नया चाइनीस वायरस है जो कुछ दिनों पहले ही सामने आया है और इसका संक्रमण ज्यादातर छोटे बच्चों में देखने को मिलता है
