Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे की सनसनीखेज मौत, रिटायर्ड SI ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद के पूर्व विधायक के रिटायर सब-इंस्पेक्टर बेटे ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव, पत्नी की गंभीर बीमारी और डिप्रेशन को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिकोहाबाद में एक रिटायर सब-इंस्पेक्टर (SI) बेटे ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर भी गोली चला ली। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश यादव (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस से सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। वह शिकोहाबाद के पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के पुत्र थे। पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद राकेश वकालत का काम कर रहे थे।

Firozabad murder

पड़ोसियों ने सुनी दो राउंड फायरिंग

पुलिस के अनुसार, यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहा इलाके में स्थित उनके आवास पर हुई। शनिवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने उनके घर से गोली चलने की आवाज सुनी। शोर सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घर के अंदर उन्होंने राकेश और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

End of Feed