फिरोजाबाद में पुलिस एनकाउंटर, महिला से लूट का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी पर महिला से हमला कर पाजेब लूटने का आरोप है।

Firozabad Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक महिला से लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामजीत के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई पाजेब, तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

Firozabad Encounter

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

महिला पर हमला कर पाजेब लूटने का आरोप

पुलिस के अनुसार, लूटपाट की घटना 6 अगस्त की रात करीब एक बजे थाना दक्षिण क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि रामजीत ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की थी। घटना के वक्त महिला बरामदे में सो रही रही थी, तभी रामजीत ने सिलवट्टे से हमला किया और उसके मुंह व छाती पर वार करने के बाद पाजेब लेकर फरार हो गया।

End of Feed