फिरोजाबाद में हाफ एनकाउंटर, प्रदीप हत्याकांड के वांटेड आरोपी को पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद में पुलिस ने प्रदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Firozabad Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना एका क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ की घटना के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी देवेंद्र के पैर में गोली लग गई। उसे घायल हालत में पुलिस ने पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

Firozabad encounter

फिरोजाबाद में पुलिस एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप की पीट-पीटकर हुई थी हत्या

End of Feed