Azamgarh News: अपने ही बच्चों को बंधक बनाने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर; की थी पत्नी, बेटे और 2 पुजारियों की हत्या

मृतकों में पंडित महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा बताए जा रहे हैं। आरोपी फायरिंग के बाद अपने को बचाने के लिए बच्चों के साथ घर में खुद को बंद कर लिया, था। जानें पूरा मामला...

Azamgarh News: आजमगढ़ में पिता द्वारा बंधक बच्चों को पुलिस ने छुड़ा लिया है हालांकि इस दौरान आरोपी अरविंद पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप में घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुख की बात ये रही कि आरोपी की गोली से घायल उसके 8 वर्षीय बेटे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभुपुर में घर में पूजा के दौरान खूनी वारदात हुई थी जिसमें मकान मालिक अरविंद ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर की हत्या कर दी थी। इसके बाद बच्चों को बंधक बना लिया था।

Azamgarh news

आजमगढ़ में बड़ी वारदात

अरविंद का पत्नी से हुआ था विवाद

जनपद आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार को शाम में पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया गया कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह के घर पर पूजा हो रही पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उसी दौरान अरविंद ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता समेत दो पंडितों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अरविंद ने बच्चे समेत खुद को घर में ही बंधक बना लिया था। इसके बाद

End of Feed