Bhiwani News: हत्या के आरोपी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, बदमाश ने किया फायर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 05:12 PM IST

हरियाणा के भिवानी में बाइक सवार बदमाश कथित तौर पर हत्या के एक आरोपी को गोली मारकर फरार हो गए।

भिवानी: जिले में सोमवार को एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाश हत्या के एक आरोपी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह भिवानी की डाबर कॉलोनी क्षेत्र में उस समय की है, जब दो बाइकों पर चार से पांच बदमाशों ने घर के बाहर बैठे हरिकिशन उर्फ हरिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

Fire on murder Accused

फाइल फोटो

रवि पहलवान के हत्यारे पर फायर

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में व्यक्ति को तीन गोलियां लगी, जिसके बाद उसे एक नगर अस्पताल भी भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अनाज मंडी चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल का बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर के बाहर से कारतूस के खोखे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हरिकिशन पर करीब साल भर पहले रवि पहलवान की हत्या का आरोप है, जिस बाबत उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, हरिया कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। घटना के बाद भिवानी सीआईए और शहर थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

End of Feed