वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर चलती कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर राख; देखें वीडियो

गुजरात के वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर चलती आग में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गई।

अहमदाबाद : वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर बुधवार को चलती कार में आग लग गई। ये घटना नडियाद और आणंद के बीच की एक्सप्रेस हाइवे पर हुई। कार अहमदाबाद से वडोदरा की ओर जा रही थी, तभी नडियाद के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और तुरंत ही कार लॉक हो गई। गनीमत रही की कार का एक दरवाजे का लॉक खुल गया और चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। सूचना मिलते ही नडियाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल कर राख हो गई।

Vadodara Car Fire Video

कार में आग

End of Feed