मथुरा में उद्घाटन होते ही धधक पड़ा होटल, धू-धूकर जले सपने! क्रेनों से रेस्क्यू किए गए लोग

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रुक्मणि विहार स्थित नव-निर्मित सिद्धि विनायक होटल उद्घाटन के महज दो घंटे बाद आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि अंदर फंसे लोगों को क्रेन के जरिए रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मथुरा : वृंदावन स्थित रुक्मणि विहार इलाके में नव-निर्मित सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को ही होटल का उद्घाटन हुआ था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद अचानक आग लगने से सब तहस नहस हो गया। आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया, जिससे कई लोग फंस गए।

Siddhi Vinayak Hotel Fire Accident

मथुरा के सिद्धि विनायक होटल में लगी आग

दमकल विभाग की टीमें ने किया लोगों को रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

End of Feed