मुंबई के घाटकोपर में 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई के घाटकोपर पूर्व स्थित कुकरेजा पैलेस की 23वीं मंजिल पर शुक्रवार रात आग लग गई। 25 मंजिला इमारत में हुई इस घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति झुलस गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया।

मुंबई: घाटकोपर इलाके में शुक्रवार की रात एक 25 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

Ghatkopar Building Fire

मुंबई के घाटकोपर में लगी आग (फोटो-Twitter)

यह घटना घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में वल्लभ बाग लेन स्थित कुकरेजा पैलेस इमारत में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को रात करीब 8:08 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकलकर्मी, मुंबई पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

End of Feed