Vivek Vihar AC Fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण हादसा, आग लगने से 9 की मौत; एसी ब्लास्ट की आशंका

Vivek Vihar AC Fire: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

Vivek Vihar AC Fire: दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत, जबकि 4 से 6 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Vivek Vihar AC Fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण हादसा, आग लगने से 9 की मौत; एसी ब्लास्ट की आशंका

दमकल विभाग के जानाकारी दी कि आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एसी फटने से यह हादसा हुआ है।

End of Feed