बारामूला में मस्जिद शरीफ में लगी भीषण आग, दमकल-पुलिस और सेना ने संभाला मोर्चा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को मस्जिद शरीफ में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, बारामूला पुलिस और सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Baramulla Mosque Fire: जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के पट्टन इलाके में रविवार को एक मस्जिद शरीफ में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Baramulla fire.

बारामूला में मस्जिद में लगी आग

हमरे इलाके की मस्जिद में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, बारामूला जिले के पट्टन के हमरे इलाके में स्थित मस्जिद शरीफ में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज बारामूला की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही बारामूला पुलिस और सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

End of Feed