Fatehepur News: नदी में मस्ती पड़ी भारी! 4 युवकों की डूबने से मौत

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में रिंद नदी में 9 दोस्त नहाने गए थे। इसी दौरान नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Fatehepur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रिंद नदी में नहाने गए 9 दोस्तों में से चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं तीन युवकों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Fatehpur Drowning

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा

गहरे पानी में जाने से डूबे 4 लोग

यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गांव के पास रिंद नदी में हुई। जानकारी के अनुसार गांव के कुल 9 युवक नदी किनारे घूमने और नहाने पहुंचे थे। जिनमें से 7 युवक पानी में उतर गए। नदी में नहाने के दौरान वे लोग गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और अचानक सभी गहरे पानी में चले गए। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और सभी डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

End of Feed