बेंगलुरु के मॉल में धोती पहने किसान को प्रवेश से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने की बहस

बेंगलुरु के एक मॉल में धोती पहने किसान को प्रवेश से रोका गया। सिक्योरिटी गार्ड ने किसान के साथ बहस की और एंट्री को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान नेता समेत अन्य लोगों ने इस मामले में माफी की मांग की है।

बेंगलुरु के एक मॉल में धोती पहने किसान को एंट्री नहीं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को जीटी मॉल में धोती पहने होने के कारण सुरक्षा गार्ड ने किसान को मॉल में प्रवेश करने से रोक दिया था। इस दौरान वहां बहस हुई और फिर किसान को मॉल में एंट्री दी गई। धोती पहने किसान को एंट्री से रोके जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

Mall

सांकेतिक फोटो।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई कन्नड़ समर्थक संगठनों और किसान नेताओं ने मॉल प्रबंधन के इस कृत्य की निंदा की है। कर्नाटक रक्षणा वेदिके समर्थक कन्नड़ संगठनों ने बुधवार को जीटी मॉल के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

End of Feed