फरीदाबाद में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, इन इलाकों में 29 जून से बंद रहेगी पानी की सप्लाई

फरीदाबाद में 29 जून से 1 जुलाई के बीच रेनीवेल जलापूर्ति लाइन नंबर-2 पर कनेक्शन जोड़ने के काम किया जाएगा। इस दौरान दो दिनों तक कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जिससे कई लोगों को समस्या हो सकती है।

Faridabad Water Supply: फरीदाबाद के लोगों को आगामी दो दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने जानकारी दी है कि 29 जून से 1 जुलाई तक रेनीवेल जलापूर्ति लाइन नंबर-2 पर कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा। जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

Tap Water iStock

सांकेतिक फोटो

इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद

प्राधिकरण के अनुसार, बदरपुर गांव में जलापूर्ति लाइन पर कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान दो दिनों तक रेनीवेल लाइन नंबर-2 से जुड़े कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी उनमें तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-24, मुजेसर, सेक्टर-7, सेक्टर-8, बल्लभगढ़ का सेक्टर-3 सहित फरीदाबाद और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के कई अन्य हिस्से शामिल हैं।

End of Feed