Faridabad: फरीदाबाद के लोगों की पेयजल समस्‍या होगी खत्‍म, बूस्टिंग स्टेशन के साथ इन जगहों पर नई पाइप लाइनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:25 PM IST

Faridabad News: इस बार गर्मी के मौसम में फरीदाबाद के लोगों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे निजात दिलाने के लिए एफएमडीए जहां अपने बूस्‍टर स्‍टेशन को अपग्रेड करने में जुटा है, वहीं नई पाइप लाइन भी बिछा रहा है। यह सभी कार्य 27 करोड़ में किया जा रहा है। इसे गर्मी शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बड़खल क्षेत्र में नई पाइप लाइन
  • सेक्टर-25 में बूस्टर स्टेशन में 10 करोड़ में बनेगा 10 एमएलडी का टैंक
  • 1250 करोड़ के मास्टर वाटर सप्लाई स्कीम का भी शुरू हुआ सर्वे कार्य

Faridabad News: गर्मी के मौसम में फरीदाबाद के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एफएमडीए शहर के सेक्टर-25 में बूस्टर स्टेशन को अपग्रेड करने के साथ एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बड़खल क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाने जा रहा है। इसके लिए एफएमडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-25 बूस्‍टर स्‍टेशन में 10 एमएलडी का नया टैंक बनाया जाएगा। इस कार्य पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, एनआईटी में 900, ओल्ड फरीदाबाद 600 और बड़खल क्षेत्र में 900 एमएम की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पूरे कार्य पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Faridabad News

फरीदाबाद में पेयजल समस्‍या होगी दूर

एफएमडीए अधिकारियों ने बताया कि, पाइप लाइन नंबर तीन, चार, छह और सात को आपातकालीन स्थिति के लिए मजबूत किया जाएगा। इस पर दो करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा यमुना किनारे के इलाकों में 12 नए रेनीवेल लगाए जाएंगे। इनमें से चार तैयार हो गए हैं और बाकि भी दो माह के अंदर तैयार हो जाएंगे। जिसके बाद शहर में 120 एमएलडी पानी की क्षमता और बढ़ जाएगी। अधिकारियों के अनुसार ये सभी डेवलपमेंट के कार्य अप्रैल और मई माह तक पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद शहर के लोगों को पेयजल समस्‍या से नहीं जूझना पड़ेगा।

End of Feed