Faridabad: आगरा नेशनल हाईवे से चंदावली गांव होते हुए कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केएमपी) तक जाने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। इस रूट पर लगने वाले भंयंकर जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की मंजूरी मिल गई है। इस फ्लाईओवर की ड्राइंग तैयार कर उसे मंजूरी भी दे दी है। इसे सेक्टर-62 से कल्पना चावला पार्क के पास दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे तक बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 265 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार अगले माह मार्च में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आधारशिला रखेंगे। इसे दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
फरीदाबाद में लगा ट्रैफिक जाम
बता दें कि अभी आगरा नेशनल हाईवे से केएमपी पर आने-जाने के लिए वाहन चालकों को बल्लभगढ़ की घनी आबादी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसके बीच में 50 से अधिक गांव पड़ता है। इस रूट पर आंबेडकर चौक से मोहना गांव के बीच में हजारों दुकान पड़ते हैं। जिसकी वजह से यहां पर रोजाना भयंकर जाम लगता है। इस जाम की वजह से तीन किमी का सफर करने में ही कई बार घंटों का समय लग जाता है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। लोग कुछ ही समय में दोनो हाईवे के बीच की दूरी तय कर सकेंगे।
