अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर गहराया शक, फाउंडर की जांच तेज, विदेशी फंडिंग और पारिवारिक ट्रस्ट पर उठे सवाल

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने के बाद संस्थान और इसके फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है। विदेशी फंडिंग के शक, पारिवारिक ट्रस्ट की संरचना, राजनीतिक पहुंच और पुराने वित्तीय घोटालों ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

Al Falah University News: दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने के बाद अब यह संस्थान और इसके फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसियों की जांच के केंद्र में आ गए हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार यूनिवर्सिटी को चलाने वाली चैरिटेबल ट्रस्ट में सिद्दीकी ने अपने परिवार के सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर रखा है। इसमें उनकी पत्नी, बेटी, दो भाई और दुबई में रहने वाली एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिससे ट्रस्ट पर पारिवारिक नियंत्रण के आरोप और मजबूत हो रहे हैं।

al falah university

दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन के बाद तेज हुई यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई (फाइल फोटो | ANI)

विदेशी फंडिंग पर शक, ED ने शुरू की छानबीन

ब्लास्ट केस की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि संस्थान के संचालन में विदेशी फंडिंग की भूमिका की आशंका को देखते हुए अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इसकी वित्तीय गतिविधियों की जांच में जुट गया है। सुरक्षा एजेंसियों के कैंपस पहुंचते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना ऑफिशियल पोर्टल बंद कर दिया और इंटरनेट से संबंधित कई जानकारियां भी हटाई जाने लगीं। यह कदम जांच टीमों की शंका को और गहरा करने वाला है।

End of Feed