Surajkund Mela 2023: सूरजकुंड मेले में बांस का ट्री हाउस बनेगा आकर्षण का केंद्र, वीआईपी गेट से एंट्री करते ही होंगे अपना घर के दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 09:01 PM IST

Surajkund Mela 2023: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। इस बार मेला ज्यादा भव्य तरीके से आयोजित होगा। सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का आयोजन तीन फरवरी से होगा और 19 फरवरी तक चलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियां आखिरी दौर में
  • इस बार मेला ज्यादा भव्य तरीके से होगा आयोजित
  • तीन फरवरी से होगा मेले का आयोजन, 19 फरवरी तक चलेगा


Surajkund Mela 2023: फरीदाबाद के सूरजकुंड की मनमोहक वादियों में लगने वाले 36वें अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला परिसर में तैयारियों को हरियाणा पर्यटन निगम अंतिम रूप दे रहा है। इस बार मेला पिछले वर्षों से अधिक भव्य तरीके से आयोजित होगा। मेले का आयोजन सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से किया जाता है। मेले का आयोजन तीन फरवरी से होगा और 19 फरवरी तक चलेगा। नॉर्थ ईस्ट राज्यों से आए कलाकारों की थीम स्टेट के हिसाब के मेले परिसर संवारने का कार्य किया जा रहा है। मेले की मुख्य चौपाल को और बड़ा किया जा रहा है। मेले में इस बार असम के ट्री-हाउस तैयार किए जा रहे हैं। बांस से बनाया जा रहा यह ट्री हाउस और दिल्ली गेट बांस का पवेलियन सैलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Surajkund Mela

36वें अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारियां जोरों पर

इस साल सूरजकुंड मेले परिसर में नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों को थीम स्टेट बनाया गया है। मेले में इन राज्यों की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, परिधान और साज-सज्जा दिखाई देगी। नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बांस काफी ज्यादा होता है। इसलिए मेले में इस साल बांस का शानदार काम दिखाई देगा।

End of Feed