Faridabad Food Court: फूड कोर्ट में परोसी जाएगी पूर्वोत्तर भोजन की थाली, कच्चे बांस में पका असमिया चावल मोहेगा मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 06:17 PM IST

Faridabad Handicraft Fair: फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस बार मेला वृहद स्तर पर लगाया जा रहा है। लोगों को इस मेले में असमिया चावल का स्वाद चखने को मिलेगा। मेले में फूड कोर्ट में थीम स्टेट पूर्वोत्तर के व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की थाली लोगों को मिलेगी। अगले महीने पहले हफ्ते से इसका आयोजन होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फूड कोर्ट में आकर्षण के केंद्र होंगे थीम स्टेट पूर्वोत्तर के व्यंजन
  • पर्यटकों को परोसी जाएगी पूर्वोत्तर के परंपरागत भोजनों की थाली
  • हरियाणा पर्यटन निगम ने आवंटित कर दिए स्टॉल


Faridabad News: शहर में तीन से 19 फरवरी तक 36वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला आयोजित हो रहा है। मेले में लगने वाले फूड कोर्ट में थीम स्टेट पूर्वोत्तर के व्यंजन आकर्षण का केंद्र होंगे। इन व्यंजनों का देश-विदेश के पर्यटक स्वाद ले सकेंगे। फूड कोर्ट में पूर्वोत्तर के परंपरागत भोजनों की थाली परोसी जानी है। थीम स्टेट में असम, अरुणाचल, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम के परंपरागत भोजन के 8 स्टॉल लगाए जाएंगे। हरियाणा पर्यटन निगम ने स्टॉल आवंटित कर दिए हैं।

faridabad Surajkund International Handicraft Fair

फरीदाबाद में लगा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला (फाइल फोटो)

पूर्वोत्तर कृषि विपणन निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर राज्य के अपने-अपने स्टॉल पर वहां के परंपरागत व्यंजन रहेंगे। असम एवं अन्य राज्यों का मुख्य व्यंजन चावल और मछली है। इन राज्यों के लोगों द्वारा बांस की लकड़ी में सब्जी मिश्रित चावल पकाया जाता है। इसी तरह बांस की स्टिक में मछली पकाई जाती है। असम में फिश टमाटर भी बहुत पकाया जाता है।

End of Feed