हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के लेन-देन में शामिल दो फर्जी कंपनियों का पर्दाफाश

हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट ने पानीपत में साइबर ठगों का भांड़ाफोड़ करते हुए एक के बाद एक दो फर्जी कंपनियों का खुलासा किया। पुलिस बताया कि साइबर ठगों द्वारा कई बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध धन को घुमाने के लिए किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट ने पानीपत जिले में साइबर ठगों को बड़ा झटका देते हुए म्यूल अकाउंट्स और फर्जी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे बड़े वित्तीय अपराध का भंडाफोड़ किया है। हालिया जांच में खुलासा हुआ कि दो फर्जी कंपनियों के जरिये करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा था । साइबर यूनिटी की जांच के दौरान "ट्रू आर्टिफिशियल ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड" नामक कंपनी पूरी तरह से फर्जी निकली।

Police

हरियाणा पुलिस की साइबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई (फोटो - Canva)

इस फर्जी कंपनी ने बैंक ऑफ इंडिया की पानीपत शाखा में खाता खोलकर केवल सात महीने के दौरान 51.82 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस खाते से 51.79 करोड़ रुपये पहले ही निकाले जा चुके थे और मात्र 3.13 लाख रुपये ही शेष रह गई है। कंपनी का पता और निदेशक मंडल की जानकारी भी फर्जी पाई गई। इतना ही नहीं, मौके पर कोई वास्तविक कंपनी मौजूद नहीं पाई गई । साफ है कि यह कंपनी धोखाधड़ी और अवैध धन को घुमाने का एक माध्यम थी।

End of Feed