Faridabad: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में कई ऐसे इलाके हैं, जो रोजाना कई घंटे जाम से जूझते हैं। इन जाम को खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन घंटो मेहनत करती, लेकिन इसके बाद भी जाम काबू में नहीं आता और लोग को भारी परेशान का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति सोहना रोड पुल पर देखने को मिलती है। इस पुल को जाम फ्री बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इस पुल को अब फोर लेन बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य दो साल के अंदर पूरा किया जाएगा।
फरीदाबाद में लगा ट्रैफिक जाम
बता दें कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को जोड़ने वाले सोहना रोड पर स्थित यह पुल अभी टू लेन है। जिसके कारण यहां पर रोजाना सुबह से लेकर शाम तक भारी ट्रैफिक रहता है। इस पुल को पार करने में ही लोगों को 15 से 20 मिनट लग जाते हैं, वहीं जाम की स्थित ज्यादा होने पर आधे घंटे से ज्यादा का समय लगता है। यही कारण है कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर परमानेंद होमगार्ड के जवानों को तैनात कर रखा है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर ट्रैफिक कंट्रोल में नहीं रहती है, ऐसे में ये फोरलेन पुल फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए वरदान बन सकता है।
