Faridabad: पिता ने बेटी को करंट से तड़पाया, गर्म चम्मच से जलाया, बेटी ने पुलिस को बताई पिता की हैवानियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 09:09 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में पिता के क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पिता अपने नौ साल की बेटी को करंट के झटके देने के अलावा उसे गर्म चम्‍मच से जलाता और मारमीट करता। पीड़ित बच्‍ची अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी पिता फरार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली बच्‍ची, यहां आई थी बुआ के पास
  • आरोपी पिता बीते तीन साल से बच्‍ची के साथ कर रहा था क्रूरता
  • बच्‍ची और उसकी मां को भेजा गया वन स्टॉप सेंटर


Faridabad: फरीदाबाद में एक कलयुगी बाप की हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है। पिता की क्रूरता से त्रस्‍त मासूम बच्ची अपनी मां के साथ फरीदाबाद पुलिस के पास पहुंच कर अपने पिता की बर्बरता की दिल दहला देने वाली कहानी सुनाई। पीड़ित बच्‍ची ने बताया कि, उसका पिता बीते तीन साल से उसे करंट के झटके देने के साथ गर्म चम्मच से दाग रहा है। बच्‍ची ने पुलिस को शरीर पर बने जख्‍म भी दिखाए। फरीदाबाद सेक्टर-31 पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्‍ची और उसकी मां को देखभाल के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है।

_Faridabad Crime

पिता ने की बेटी के साथ क्रूरता

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ फरीदाबाद के सेक्टर-31 में रहने वाली अपनी बुआ के पास आई थी। यहां पर आरोपी पिता ने बच्‍ची की पिटाई शुरू कर दी। जिससे बच्ची बुरी तरह चोटिल हो गई, इसके बाद बच्‍ची और उसकी मां वहां से किसी तरह भाग कर एक ऑटो चालक की मदद से पुलिस थाने पहुंची और उन्‍हें पूरे घटना की जानकारी दी। बच्ची से पिता की क्रूरता की कहानी सुनाई पुलिकर्मियों भी दंग रह गए। इसके बाद घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई। हेल्‍पलाइन की टीम थाने पहुंचकर बच्‍ची से विस्‍तार से बातचीत की।

End of Feed