Faridabad: फरीदाबाद में सिटी बसें अब नहीं होंगी लेट, इस तकनीक से रखी जाएगी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 04:34 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में सिटी बस ड्राइवरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एफएमडीए एक ऐप ला रहा है। यह एप सभी ड्राइवरों के मोबाइल में इंस्टॉल किया जाएगा। जिसकी मदद से बसों की लाइन लोकेशन ट्रैक होगी। एमपमडीए का मुख्‍य मकसद बसों को तय समय और तय रूट पर चलाने का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्राइवरों के मोबाइल में इंस्टॉल होगा यह ऐप
  • बस और ड्राइवर की लोकेशन होगी लाइव ट्रैक
  • ड्राइवरों की मनमानी पर लगेगी रोक, यात्रियों को राहत

Faridabad: फरीदाबाद शहर में सिटी बस से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अब अपनी बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बस ड्राइवरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए )ने बड़ी पहल की है। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार बस ड्राइवरों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए अब विभाग एक खास इंटरनल एप का यूज करने जा रहा है। यह ऐप सभी बस ड्राइवरों के मोबाइल में इंस्टॉल किया जाएगा। जिसकी मदद से बस की लोकेशन समेत कई चीजों को ट्रैक किया जा सकेगा। एफएमडीए ने इस पर कार्य भी शुरू कर दिया है। इस माह के अंत तक यह ऐप काम करने लगेगा।

Faridabad City Bus

फरीदाबाद सिटी बस

बता दें कि, फरीदाबाद में सिटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों की सबसे ज्‍यादा शिकायत इन बसों के देरी से चलने की थी। अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ समय से सबसे ज्‍यादा शिकायतें ड्राइवर को अपना रूट बदल कर चलने और बस को तय समय से देरी से चलाने की थी। इस समस्‍या से निजात पाने के लिए इस ऐप को डेवलप किया गया है। यह ऐप अपने आखिरी चरण में है। जल्‍द ही इसे सभी बस ड्राइवरों के मोबाइल में इंस्टॉल कर दिया जाएगा। जिसके बाद बस की लोकेशन पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।

End of Feed