Faridabad: जिस पत्नी को पति 2 साल तक ढूंढता रहा, अब मिली तो पति संग रहने से किया इंकार, पुलिस को बताई ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 08:44 PM IST

Faridabad: बल्लभगढ़ थाना इलाके में वर्ष 2021 में अपने बच्चों सहित घर से एक महिला गुमशुदा हो गई थी। मानव तस्करी निरोधक सेल की टीम ने महिला को बच्चों सहित यूपी के हाथरस से बरामद कर लिया। विवाहिता के पति ने बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। विवाहिता ने बताया कि, शराबी पति की आदतों व झगड़े से परेशान होकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर चली गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो साल पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला
  • विवाहिता ने पति संग जाने से कर दिया इंकार
  • शराबी पति से तंग आकर छोड़ा था विवाहिता ने बच्चों सहित घर


Faridabad: फरीदाबाद में एक अजब मामला सामने आया है, जिसमें एक लापता हुई विवाहिता ने पुलिस की ओर से बरामद किए जानेे के बाद साफ तौर पर कह दिया कि, मुझे अब सजन घर नहीं जाना है। मामला बल्लभगढ़ थाना इलाके का है, जहां से दो साल पहले लापता हुई एक महिला को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में अपने बच्चों सहित घर से एक महिला गुमशुदा हो गई थी।

faridabad News

फरीदाबाद में 2 साल बाद मिली लाप्ता बीवी ने पति संग जाने से किया इंकार। ( सांकेतिक तस्वीर)

पति की शिकायत पर पुलिस ने बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने महिला को बरामद तो कर लिया, मगर उसके अगले ही दिन उसे रिहा कर दिया। वजह थी विवाहिता ने पति संग जाने से इंकार कर दिया था। ऐसी स्थिति में पुलिस के पास उसे रिहा करने के अलवा कोई और ऑप्शन नहीं था। पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने पूछताछ में बताया कि, शराबी पति की आदतों व झगड़े से परेशान होकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर चली गई थी।

End of Feed