Faridabad: फरीदाबाद में तोड़ा गया ड्रग तस्कर का दो मंजिला मकान, नशे के 165 सौदागरों की जन्मपत्री तैयार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 10:43 PM IST

Faridabad: हरियाणा पुलिस की फर्स्ट लिस्ट में 37 निशाने पर आए आरोपियों की संपत्ति खंगाली गई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस ने नशे के एक सौदागर की कथित तौर पर बनाई गई अवैध दो मंजिला इमारत पर बुलडोजर चलाया है। नशे का सौदागर सत्यदेव (54) फरीदाबाद जनपद के तिगांव इलाके का रहने वाला है। यह गत 12 सालों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने सहित 38 वर्षो से अपराध की दुनिया में एक्टिव है। आरोपी के खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी के अवैध दो मंजिला मकान सहित कई संपत्तियों पर चला सरकारी बुलडोजर
  • आरोपी के खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज हैं
  • कार्रवाई से पहले नशे के सौदागर को दिया गया था नोटिस

Faridabad: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार ने भी बदमाशों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से नशे के 165 सौदागरों की जन्मपत्री तैयार की गई है। अब बदमाशों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने समेत उन्हें अटैच करने की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। बता दें कि, सरकार के स्तर पर दो तरह की लिस्टें बनाई गई है। जिसमें से एक में प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए सरकार को प्रपोजल भिजवाया जा चुका है। वहीं दूसरी सूची को भेजने की तैयारी चल रही है।

Faridabad News

फरीदाबाद पुलिस एक्शन मोड में नशे के सौदागर की दो मंजिला इमारत पर चलाया बुलडोजर (सांकेतिक तस्वीर)

नशे के सौदागरों की संख्या की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा तस्कर प्रदेश के फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, हांसी व गुरुग्राम में एक्टिव हैं। हरियाणा पुलिस की फर्स्ट लिस्ट में निशाने पर आए 37 आरोपियों की संपत्ति खंगाली गई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस ने नशे के एक सौदागर की कथित तौर पर बनाई गई अवैध दो मंजिला इमारत पर बुलडोजर चलाया है। पुलिस के मुताबिक, नशे का सौदागर सत्यदेव (54) फरीदाबाद जनपद के तिगांव इलाके का रहने वाला है। यह गत 12 सालों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने सहित 38 वर्षो से अपराध की दुनिया में एक्टिव है।

End of Feed