Faridabad News: अकेले ही मेला देखने गई पत्‍नी तो पति ने जहर देकर कर दी हत्‍या, हुआ गिरफ्तार तो खुला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:58 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद में जहर देकर अपनी पत्‍नी की हत्‍या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या के बाद आरोपी फरीदाबाद भाग गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसकी पत्‍नी अकेले ही दशहरा मेला देखने चली गई थी, जिसकी वजह से उसने हत्‍या कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पत्‍नी को जबरन पिला दी थी कीटनाशक दवाई
  2. हत्‍या के बाद पुलिस से बचने के लिए भाग गया था यूपी
  3. पुलिस टीम ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

Faridabad News: फरीदाबाद के एनआईटी थाना क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी को थाप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने यूपी से पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी का नाम सूरज है और यह यूपी के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला है। यह अपनी पत्‍नी के साथ एनआईटी एरिया में एक किराये के कमरे में रहता था। आरोपी के खिलाफ एनआईटी थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।

Faridabad News - 14.

पत्‍नी को जहर देकर हत्‍या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

बता दें कि, दशहरा से एक दिन बाद आरोपी पति ने अपनी पत्‍नी राजकुमारी को जहर देकर हत्‍या कर दी थी। इस मामले में मृतक महिला के भाई द्वारा जीजा के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया था। मृतक के भाई ने अपनी शिकायत में बताया कि, उसकी बहन राजकुमारी की शादी आरोपी सूरज के साथ 2015 में हुई थी। आरोपी यहां पर माली का काम करता है। मृतक महिला के भाई ने अपने जीजा सूरज तथा उसके दोस्तों पर बहन की हत्‍या करने का आरोप लगाया था।

End of Feed