Faridabad: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को नए साल पर मिलेगी 77 नई बसों की सौगात, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 08:16 PM IST

Faridabad: नए वर्ष में हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने जा रहा है। नए साल में फरीदाबाद रोडवेज के बेड़े में 77 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इनमें 50 इलेक्ट्रिक बसें और 27 डीजल बसें हैं। ई-बसों को शहर के अंदर चलाया जाएगा, वहीं डीजल बसों को दूसरे जिलों और राज्‍यों के बीच लंबी दूरी पर चलाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी माह से फरीदाबाद को मिलने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें
  • कई राज्‍य के प्रमुख शहरों के लिए फरीदाबाद से मिलेगी बस सुविधा
  • इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए तैयार किए गए 90 नए रूट

Faridabad: नए वर्ष में रोडवेज यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने जा रही है। नए साल पर फरीदाबाद रोडवेज के बेड़े में 77 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों में 50 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। नए साल के दूसरे माह से ये सभी बसें स्मार्ट सिटी की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। साथ ही लंबे रूट की बसों में भी बढ़ोतरी की जाएगी। नवनिर्मित एनआईटी बस अड्डे से इन बसों को चलाने के लिए छह नए रूट तैयार किए जाएंगे। ऐसे में फरीदाबाद के लोगों को बस सुविधा लेने के लिए दिल्ली की तरफ रूख नहीं करना होगा।

Faridabad City Bus

फरीदाबाद रोडवेज विभाग को मिलेंगी 77 नई बसें

बता दें कि, फरीदाबाद के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए हरियाणा रोडवेज और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण लगातार अपनी सुविधाओं में विकास करने में लगा हैं। इसी योजना के तहत इन बसों को हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। इनमें से 50 इलेक्ट्रिक बसों को फरीदाबाद सहित आसपास के क्षेत्र के रूट पर चलाया जाएगा, वहीं डीजल से चलने वाली 27 बसों को दूसरे जिलों व राज्‍यों के बीच लंबे रूट पर चलाया जाएगा।

End of Feed